रतलाम। जिले में गत दिवस आलोट पटवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस संवेदनशील मामले में कलेक्टर मिशा सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए नायब तहसीलदार सविता राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित प्रकरणों की जांच में शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं सामने आई हैं। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के अनुसार, पटवारी की आत्महत्या के पीछे कार्यस्थल से जुड़े दबाव और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
निलंबन अवधि के दौरान सविता राठौर का मुख्यालय नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही या दुव्यर्वहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- राक्षसों को बिरयानी खिलाने से बेहतर उन्हें मार दिया जाए – स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी
- सांदीपनि शा मॉडल स्कूल में महान गायिका आशा भोंसले को दी स्वरांजलि
- युवा कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर मंथन, युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई
- वी.डी. ग्रुप सैलाना के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 148 मरीज लाभान्वित
Author: MP Headlines













