पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 01 करोड़ 10 लाख की राहत राशि का चैक परिवार जनों को किया प्रदान

मंदसौर। दिनांक 20.05.26 । जिला मंदसौर में पदस्थ कर्मचारी स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री शांतिलाल चौधरी के निधन उपरांत उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 01 करोड़ 10 लाख की राहत राशि का किया गया भुगतान, पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद विनोद कुमार मीना द्वारा परिवारजन को चेक प्रदाय किया गया ।

मंदसौर पुलिस विभाग में पदस्थ  प्रधान आर• शांतिलाल चौधरी जिनका माह अक्टूबर वर्ष 2025 में दुर्घटना के पश्चात अस्पताल में उपचाररत रहते दुखद निधन हो गया था। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन को बेहतर सुविधा प्रदाय करने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) योजना के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अनुबंध किया गया है जिसके अंतर्गत दुर्घटना में पुलिस विभाग के किसी भी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उस कर्मचारी के आश्रित परिवारजन को योजना के 01 करोड़ रुपए की सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। तथा इसी योजना के अंतर्गत ग्रुप टर्म इंश्योरेंस में 10 लाख रुपये का भुगतान भी किया जाता है।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत जिला मंदसौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक स्व. श्री शांतिलाल चौधरी के परिजनों  को आज दिनांक 20.05.26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला मंदसौर में पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी एस बघेल, तथा पुलिस सर्विस पैकेज (पीएसपी )योजना के प्रभारी ASI (M) श्री विनोद आर्य तथा SBI मुख्य शाखा मंदसौर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री दीपेंद्र रघुवंशी, मुख्‍य प्रबंधक महेश कुमार पाटीदार  तथा सहायक प्रबंधक श्री अंकित जोशी की उपस्थिति में    स्व. प्रधान आरक्षक शांतिलाल चौधरी के पुत्र एवं पुत्री को 01 करोड़ 10 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp