सैलाना। रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) द्वारा सैलाना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नगर एवं विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का प्रस्ताव प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाह को भेजा गया है। यह प्रस्ताव जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल चंदवाड़िया द्वारा सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत की सहमति से भेजा गया है।

प्रस्ताव के अनुसार गणेश काग को सैलाना नगर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पाटीदार समाज युवा संगठन एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पाटीदार समाज युवा संगठन ने कहा कि गणेश काग को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों का सम्मान है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जनहित और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
जारी प्रस्ताव में सैलाना विधानसभा के अंतर्गत सैलाना, सरवन, शिवगढ़, बाजना सहित विभिन्न ब्लॉकों एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति का उल्लेख किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन ने आशा व्यक्त की है कि नई टीम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Author: MP Headlines














