भिंड जिले के लहार से लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी

भिंड। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त के ₹1500 सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। सीएम मोहन यादव ने 12 जुलाई रविवार को 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1875 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भिंड जिले को विकास कार्यों की भी सौगात दी।

भिंड में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करते हुए कांग्रेस और जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, यूसीसी लागू करने, किसानों, रोजगार, विकास और धार्मिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। कांग्रेस का वो जमाना गया, जब बहनों की डोली पर डकैत डाका डाला करते थे। आज हमारी बहन-बेटियां निर्भीकता से स्कूल-कॉलेज जा रही हैं, ये बदलते दौर का प्रदेश है। हमारी बहनें सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बेशर्मी से बोलते हैं कि लाड़ली बहनों को पैसे मत दो, वो इन रुपयों से शराब पीती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को डूब मरना चाहिए। ये माता-बहनों का अपमान है। ये हमारी देवी संस्कृति का अपमान है। हमारे यहां माताओं-बहनों को इस नजर से देखा भी नहीं जाता, लेकिन कांग्रेस की नीति और नीयत सदैव इसी भावना की रहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी। एक हजार रुपये से शुरू होने वाली योजना आज 1500 रुपये तक पहुंच गई है। जबसे यह योजना शुरू हुई है, तब से 51 हजार करोड़ की राशि बहनों के खातों में डाल चुकी है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp