बरकत अली काजी प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के सैलाना तहसील अध्यक्ष नियुक्त

सैलाना। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश व्यास ने प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी की अनुशंसा पर संघ की अधिसूचना जारी करते हुए जनजाति कार्य विभाग, रतलाम से सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-2 बरकत अली काजी को प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का सैलाना तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बरकत अली काजी की नियुक्ति पर पवन पटवा, दीपक सुराना, दिनेश भटनागर, इल्यास कुरैशी, अमृतलाल मालवीय, नरेंद्र तिवारी, सुदेश कपूर, नारायण उपाध्याय, धर्मेंद्र शिकारी, अनीस खान, विश्वबंधु जोशी, सुशील नागर, लाल सिंह, सुरेंद्र सिंह डोडियार, यशवंत सिंह रावत, गफ्फार मंसूरी, अशोक श्रीवास्तव, भागचंद जनोत, दीपक शर्मा, सुरेश माथुर, विपिन बोचरे, शशि छजलानी, मालती त्रिपाठी, अंजुला शर्मा, बसंती मसीह सहित अनेक पेंशनर्स एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने इस नियुक्ति के लिए जिला अध्यक्ष राजेश व्यास तथा प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि बरकत अली काजी के नेतृत्व में संगठन सैलाना तहसील में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp