मानसिक स्वास्थ, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन

रतलाम। कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम में दिनांक 15/07/2026 को मानसिक स्वास्थ, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप डॉ. निर्मल जैन मनोरोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थीयों को मानसिक स्वास्थ्य, के प्रति जागरूक करना था। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. निर्मल जैन ने मानसिक रोगों के कारण, लक्षण एवं मानसिक रोगो के प्रकारो का वर्णन किया। डॉ. जैन ने यह भी कहा कि कई लोग मानसिक बिमारी से संबंधित जानकारी साझा नही करते या संबंधित चिकित्सक से इस विषय में चर्चा नहीं करते जिससे वे मानसिक रोगो के शिकार हो जाता हैं मानसिक रोगो में विशेष रूप से तनाव, गंभीर रोग से उत्पन्न मानसिक रोग, सिजोफ्रेनिया, फोबिया एवं उदासिनता से होने वाले रोगो के विषय में विस्व्रत जानकारी दी।

साथ ही उन्हौने मानसिक रोग निवारण के उपाय भी सुझाए जिसमें विद्यार्थीयों को मादक पदार्थो से दूर रहने, तनाव मुक्त रहनें एवं अत्यधिक मोबाईल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। मानसिक रोगो का निवारण दो तरीके से किया जा सकता हैं प्रथम दवाई के माध्यम से एवं दूसरा मनोवैज्ञानिक तरीके से मनोरोगी का ईलाज किया जा सकता हैं। मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ. अंचला दिक्षित एवं उनके सहयोगी नागेश्वर राव भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहें। समस्त जानकारियाँ पावर पांइन्ट प्रस्तुती के माध्यम से प्रस्तुत कि गई।कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 10 विद्यार्थियों को सही उत्तर देने पर पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता श्रीमती रंजू शर्मा द्वारा किया गया, मुख्य अतिथि का परिचय सहायक प्राध्यापक श्री हरेंद्र प्रताप सिंह राठौर द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि का आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्रीमती कोमल सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकगण पैरालि गल वॉलेटियर श्रीमान पं.विजय शर्मा एवं नव प्रवेशित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 10 विद्यार्थियों को सही उत्तर देने पर पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता श्रीमती रंजू शर्मा द्वारा किया गया, मुख्य अतिथि का परिचय सहायक प्राध्यापक श्री हरेंद्र प्रताप सिंह राठौर द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि का आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्रीमती कोमल सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकगण पैरालि गल वॉलेटियर श्रीमान पं.विजय शर्मा एवं नव प्रवेशित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे ।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp