60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बीपीएल वृद्धजन कर सकते हैं आवेदन
रतलाम 15 जुलाई 2026/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया है कि वृद्धजनों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे महिला एवं पुरुष, जो गरीबी रेखा (बीपीएल) के नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं, उन्हें प्रतिमाह 600 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट फोटो एवं बैंक पासबुक होना आवश्यक है। आवेदन के लिए संबंधित जनपद पंचायत, नगर निकाय अथवा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Author: MP Headlines













