कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर वार्ड स्तर पर शाम 6 से 7 बजे तक होंगे शिविर
रतलाम 14 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में जिले की समस्त नगरीय निकायों में 15 जुलाई से संध्याकालीन जनसमस्या समाधान शिविरों के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया जाएगा। इन शिविरों का आयोजन प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक नगर के प्रत्येक वार्ड में किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविरों में विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल, साफ-सफाई, जल निकासी सहित अन्य नगरीय समस्याओं पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में पूर्व में भी जिले की सभी नगरीय निकायों में संध्याकालीन शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 15 जुलाई से इन शिविरों के द्वितीय चरण की शुरुआत की जा रही है, ताकि नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड स्तर पर ही सुविधाजनक मंच उपलब्ध हो सके।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में पूर्व में भी जिले की सभी नगरीय निकायों में संध्याकालीन शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 15 जुलाई से इन शिविरों के द्वितीय चरण की शुरुआत की जा रही है, ताकि नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड स्तर पर ही सुविधाजनक मंच उपलब्ध हो सके। उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी, डूडा श्री अरुण कुमार पाठक ने दी।
Author: MP Headlines














