विधायक कमलेश्वर डोडियार ने SP से की जांच की मांग, युवतियों ने औद्योगिक क्षेत्र और सरवन थाने में दी थी शिकायत, मामला ठंडे बस्ते में

सैलाना। नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवतियों से धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र की चार युवतियों से ने नौकरी का झांसा देकर लगभग ₹23,000 हजार रुपए की प्रत्येक से अलग-अलग राशि ठग की और नही उनको कोई नोकरी दी । पीड़िताओं द्वारा इस संबंध में थाना औद्योगिक क्षेत्र और थाना सरवन में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
इस पूरे मामले को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
विधायक को दिए गए आवेदन में रानू मईड़ा, रीना पारगी, संगीता निनामा और पायल मईड़ा ने बताया कि सोना नाम की एक लडकी ने उन्हें नौकरी दिलाने का वादा कर उनसे पैसे लिए। पैसे लेने के बाद न तो नौकरी दी गई और न ही रकम वापस की गई।
जिसकी शिकायत लेकर पीड़िताएं पहले थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पहुंचीं, फिर थाना सरवन गईं, लेकिन दोनों जगह उनकी शिकायत पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे पीड़िताओं में पुलिस-प्रशासन के प्रति निराशा बढ़ गई है।
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एसपी को लिखे पत्र में कहा कि यह सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी नहीं है, बल्कि बेरोजगार युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर किया गया गंभीर अपराध है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे तत्व अन्य युवाओं को भी अपना शिकार बनाएंगे।उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की वरिष्ठ अधिकारी से समयबद्ध जांच कराई जाए, आरोपियों पर बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई हो।शिकायत के बाद भी लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच हो। पीड़िताओं को न्याय दिलाकर उनकी ठगी गई राशि वापस कराई जाए। विधायक ने भरोसा जताया कि एसपी इस मामले को प्राथमिकता से लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास बना रहे।
Author: MP Headlines













