रतलाम। 14 से 22 जुलाई 2026 तक मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा इंदौर स्थित एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 29वीं मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के धामनोद गांव के होनहार निशानेबाज भावेश राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण एवं 2 रजत सहित कुल 5 पदक जीतकर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि से उन्होंने अपने गांव धामनोद, जिले एवं पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

भावेश राव वर्तमान में रतलाम स्थित Aimers Shooting Academy में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) से एनएस-एनआईएस, पटियाला प्रमाणित कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।भावेश एक कृषक परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पिता ने अपने बेटे की प्रतिभा पर विश्वास जताते हुए उन्हें शूटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार का निरंतर सहयोग, कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया का मार्गदर्शन और स्वयं भावेश की मेहनत का परिणाम आज सभी के सामने है।
भावेश एक कृषक परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पिता ने अपने बेटे की प्रतिभा पर विश्वास जताते हुए उन्हें शूटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार का निरंतर सहयोग, कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया का मार्गदर्शन और स्वयं भावेश की मेहनत का परिणाम आज सभी के सामने है।इस उपलब्धि पर कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा, “भावेश ने अपने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि यदि खिलाड़ी मेहनत करे और परिवार का विश्वास उसके साथ हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। हमें विश्वास है कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।”
इस उपलब्धि पर कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा, “भावेश ने अपने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि यदि खिलाड़ी मेहनत करे और परिवार का विश्वास उसके साथ हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। हमें विश्वास है कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।”
भावेश के परिजनों ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया एवं Aimers Shooting Academy का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण के कारण भावेश आज इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।भावेश राव की इस शानदार सफलता पर खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
भावेश राव की इस शानदार सफलता पर खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Author: MP Headlines














