सैलाना। आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सैलाना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैलाना, रावटी और बाजना क्षेत्र के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, सरपंच तथा समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए।

बैठक में एसडीएम सुनील जायसवाल ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाए। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
एसडीओपी नीलम बघेल एवं एसडीओपी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने कहा कि आयोजन के दौरान पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। हुड़दंग, अनावश्यक शराब सेवन, डीजे से अशांति या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

9 अगस्त को सैलाना मंडी परिसर सहित रावटी, बाजना, सरवन और विभिन्न ग्रामों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियां तथा पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के साथ आयोजन किए जाएंगे।
बैठक में तहसीलदार मनीष जैन, रावटी तहसीलदार स्नेहलता चौहान, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, बाजना थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे। प्रशासन ने नागरिकों से विश्व आदिवासी दिवस को आपसी भाईचारे, उत्साह और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की।
Author: MP Headlines






