एसडीएम सुनील कुमार जायसवाल की रही विशेष सक्रियता
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सैलाना नगर में भव्य तिरंगा जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर के शैक्षणिक जगत से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी हाथों में तिरंगा लिए उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सांदीपनी हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गणेश मंदिर, पैलेस चौराहा, सेखजी मोहल्ला, रंगवाड़ी मोहल्ला एवं नेहरू मार्ग से होकर स्थानीय सैलाना बस स्टैंड पहुंची। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थी राष्ट्रभक्ति के नर जोश पूर्वक लगते आगे बढ़ रहे थे। “सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा” तथा तिरंगे के सम्मान से जुड़े नारों से नगर का वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।एसडीएम सुनील कुमार जायसवाल की रही विशेष सक्रियता
तिरंगा यात्रा को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में अनुविभागीय अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल विशेष रुचि लेते हुए प्रारंभ से ही देखे जा रहे थे। यात्रा में तहसीलदार मनीष जैन एवं जायसवाल ने यात्रा की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। प्रशासनिक अमले की सक्रियता के चलते यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में कृषि मंडी अधिकारी रुमाल सिंह बहड़िया एवं पूरा स्टाफ को भी देखा गया
बस स्टैंड पर हुआ राष्ट्रगान

एसडीएम सुनील कुमार जायसवाल की रही विशेष सक्रियता
तिरंगा यात्रा को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में अनुविभागीय अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल विशेष रुचि लेते हुए प्रारंभ से ही देखे जा रहे थे। यात्रा में तहसीलदार मनीष जैन एवं जायसवाल ने यात्रा की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। प्रशासनिक अमले की सक्रियता के चलते यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में कृषि मंडी अधिकारी रुमाल सिंह बहड़िया एवं पूरा स्टाफ को भी देखा गया।
बस स्टैंड पर हुआ राष्ट्रगान
तिरंगा यात्रा के समापन स्थानीय बस स्टैंड पर हुआ। यहां सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया। डॉ. सौरभ लाल के नेतृत्व में बैंड की सुमधुर धुन के बीच राष्ट्रगान हुआ, जिसके दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान में सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों एवं नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने तिरंगा जागरूकता यात्रा रैली के उत्सव को और भी खास बना दिया। यात्रा ने नगरवासियों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस तिरंगा यात्रा में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से सैलाना पुलिस थाना की पूरी टीम मुस्तैद रही।
Author: MP Headlines






