सैलाना में 14 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा वाहन रैली

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा नगर, युवा कांग्रेस एवं NSUI ने की व्यापक तैयारी

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस एवं NSUI, सैलाना द्वारा 14 अगस्त को नगर में विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे।

रैली का शुभारंभ 14 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे जुनावास से होगा। रैली के मुख्य अतिथि हर्षविजय गेहलोत, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (ग्रामीण) एवं पूर्व विधायक, सैलाना विधानसभा होंगे।
इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी रैली

तिरंगा वाहन रैली जुनावास से प्रारंभ होकर शंकर मंदिर रोड, कुमावतपुरा, विठ्ठल माताजी रोड, राजवाड़ा चौक, दिलीप मार्ग, वैद्यराज की गली, गवली मोहल्ला, कालिका माता मंदिर रोड, घंटाघर चौराहा, मेन बाजार रोड, राजवाड़ा एवं शेखजी का मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। रैली का समापन बस स्टैंड पर होगा, जहां समापन अवसर पर भारत माता की आरती का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने नागरिकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा लेकर वाहन रैली में शामिल हों और हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति एवं मन में राष्ट्रगौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बनाएं।

रैली के माध्यम से नगर में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजक युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा रैली को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines