विशाल तिरंगा वाहन यात्रा में उमड़ा कांग्रेसजनों और नागरिकों का सैलाब, भारत माता की आरती के साथ हुआ समापन
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सैलाना नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई व जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में नगर में विशाल तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लिए सैकड़ों कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं युवा यात्रा में शामिल हुए।

नगर के विभिन्न मार्गों जूनावास वार्ड क्रमांक एक पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार मित्र मंडल द्वारा पैलेस चौराहा पर पूर्व पार्षद हेमंत कुमार मित्र मंडल द्वारा वही गली मोहल्ले में एवं मस्जिद चौराहा पर तिरंगा वाहन यात्रा का नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
तिरंगा वाहन यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम ग्रामीण के अध्यक्ष एवं सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने सहभागिता कि। वाहन यात्रा की शुरुआत जुनावास से हुई। यहां से यात्रा शंकर मंदिर, पैलेस चौराहा, दिलीप मार्ग, तालाब की पाल, गवली मोहल्ला होते हुए कालिका माता रोड पहुंची। इसके बाद घंटाघर प्रवेश द्वार से नगर के मुख्य मार्गों में प्रवेश करते हुए यात्रा बस स्टैंड, सदर बाजार, पैलेस चौराहा, शेखजी मोहल्ला एवं रंगवाड़ी मोहल्ले से होकर सैलाना बस स्टैंड पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।
समापन अवसर से पूर्व भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। पंडित जितेंद्र नारायण ने विधि-विधान से भारत माता की पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद हर्षविजय गेहलोत सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती कर देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर हर्षविजय गेहलोत ने नगरवासियों एवं कांग्रेसजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

गेहलोत ने आरोप लगाया कि खड़गे ने जिन सभा स्थलों से संबोधन किया था, उन स्थानों को गंगाजल से शुद्ध किए जाने की घटना दलित वर्ग के प्रति अपमानजनक मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस घटना की देश एवं प्रदेश में कड़ी निंदा कर रही है।
तिरंगा वाहन यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, युवा एवं पदाधिकारी अपने वाहनों के साथ यात्रा में शामिल हुए वाहन यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों का युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा आभार व्यक्त किया।
Author: MP Headlines






