मन्दसौर। आजादी का 80वें पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ मंदसौर जिला व नगर में धूमधाम से मनाया गया। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री राम मानव सेवार्थ सामाजिक संस्था द्वारा दादा दादी पार्क रेवास देवड़ा रोड पर प्रथम ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था के कपिल मावर ने बताया कि संस्था द्वारा हर्ष व उल्लास के साथ रामटेकरी के क्षेत्र वासियों की पावन उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी दशरथ नोकवाल ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से उपस्थित सभी जनों ने राष्ट्रगान का गायन किया।
समाजसेवी दशरथ नोकवाल ने उपस्थित सभी स्वजनों व नगर वासियों को को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं प्रदान करी। इस अवसर पर संस्था समिति के सभी पदाधिकारी रामटेकरी के क्षेत्रवासीयो ने उत्साह उमंग के साथ आजादी के इस महापर्व में भाग लिया।
ध्वजारोहण के पश्चात संस्था के सभी सदस्यों ने देश भक्ति गानों पर नृत्य कर आजादी का पर्व मनाया। तत्पश्चात स्वल्पाहार प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्था द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष दादा दादी पार्क में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
Author: MP Headlines






