एक साल… संघर्ष, सेवा और संगठन के नाम—हर्ष विजय गेहलोत ने कांग्रेस को दी नई धार”
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत को प्रदेश कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा आज ही के दिन (16 अगस्त ) एक वर्ष पूर्व जिला रतलाम ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आज उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो गया। इस एक वर्ष में गेहलोत ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की दिशा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, समर्थकों और गेहलोत से पारिवारिक एवं आत्मीय संबंध रखने वाले लोगों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गेहलोत ने संगठन की जिम्मेदारी संभालने के बाद जिले में कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए।
जनता के मुद्दों से लेकर संगठन तक सक्रिय भूमिका
अपने एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर गेहलोत ने कहा कि यह केवल एक वर्ष का सफर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता की आवाज बनने और हर संघर्ष में साथ खड़े रहने की निरंतर यात्रा रही है। इस दौरान किसान, युवा, विद्यार्थी, मजदूर और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास किया गया।
आंदोलनों से लेकर जनसंवाद तक और सड़क से लेकर संगठन के विभिन्न स्तरों तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखने का प्रयास गेहलोत द्वारा किया गया। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग को अपने एक वर्ष के कार्यकाल की महत्वपूर्ण ताकत बताया।
‘एक साल पूरा हुआ है, जिम्मेदारी नहीं’
गेहलोत ने अपने संदेश में कहा कि इस सफर में साथ खड़े रहने वाले कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रत्येक साथी का वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के हक की लड़ाई और कांग्रेस की विचारधारा के लिए संघर्ष आगे भी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।
एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के साथ हर्ष विजय गेहलोत के सामने अब संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
“एक साल पूरा हुआ है, जिम्मेदारी नहीं। संघर्ष जारी है… संघर्ष रहेगा।”
कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से गेहलोत के प्रयासों को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
गेहलोत का कहना इस सफर में साथ खड़े रहने वाले कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मेरे प्रत्येक साथी का हृदय से आभार।
यह सफर रुका नहीं है…
जनता के हक की लड़ाई और कांग्रेस की विचारधारा के लिए संघर्ष आगे भी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।
Author: MP Headlines






