प्रयत्न जन कल्याण समिति के आयोजन में धर्म-संस्कृति का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में श्रावण माह की धार्मिक आस्था और भगवान महाकाल के प्रति श्रद्धा को समर्पित सैलाना नगर में सोमवार 17 अगस्त को बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। प्रयत्न जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति जनजागरण के साथ श्रद्धालुओं को धार्मिक उत्सव से जोड़ना है।

समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार सोमवार 17 अगस्त को सुबह 10 बजे बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। शाही सवारी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान धार्मिक वातावरण के बीच भगवान महाकाल के जयघोष से नगर गूंजायमान होगा।
आयोजन के दूसरे चरण में शाम 6 बजे ओशीन परिसर, सैलाना से भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के शामिल होने का आह्वान किया गया है। रैली के माध्यम से धार्मिक एकता, आस्था और सनातन संस्कृति का संदेश दिया जाएगा।
प्रयत्न जन कल्याण समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित आयोजन में सहभागिता कर बाबा महाकाल की शाही सवारी एवं वाहन रैली को सफल बनाएं। समिति की ओर से आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
धर्म एवं संस्कृति से जुड़े इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। शाही सवारी और वाहन रैली के माध्यम से सैलाना में श्रावण की धार्मिक आस्था और बाबा महाकाल के प्रति श्रद्धा का भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा।
Author: MP Headlines






