सैलाना, रावटी, बाजना,सहित क्षेत्र में स्व.राजीव गांधी की जन्म जयंती मनाई
सैलाना। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सैलाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सैलाना द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैलाना क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर एकत्रित हुए।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश के प्रति स्व. राजीव गांधी जी के योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका तथा युवाओं के लिए उनके प्रेरणादायी विचारों को स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर सैलाना नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत पूर्व पार्षद हेमंत कुमावत, वार्ड क्रमांक एक पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार पार्षद प्रतिनिधि बद्री लाल काग देवेंद्र सोलंकी महेश सांवरिया पिंकु बैरागी मनीष माहेश्वरी कृष्णा पाटीदार किशन कसेरा साहित क्षेत्र के कार्यकर्ता गण आदि उपस्थित थे।
रावटी ग्राम में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
रावटी। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रावटी ग्राम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जन्मजयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने वाले, दूरदर्शी नेतृत्व और युवा ऊर्जा के प्रतीक स्वर्गीय राजीव गांधी जी आज भी देश के भविष्य को देखने की अपनी दृष्टि के कारण स्मरण किए जाते हैं। शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और आधुनिकता से सशक्त भारत का जो सपना उन्होंने देखा था, वह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वक्ताओं ने कहा कि श्री राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत के निर्माण, युवाओं को सशक्त बनाने और देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र गरवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सैलाना एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद प्रतिनिधि हीरालाल बोरिया, मनीष देवदा, सैलाना विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी गेहलोत, नारायण बारक्या, मोहन गेहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाजना में भी स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
बाजना। ब्लॉक कांग्रेस बाजना द्वारा आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मउत्सव पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाजना में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Author: MP Headlines






