सैलाना। गुरुवार का दिन भाजपा सैलाना विधानसभा के साथ ही जिले भर के कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का रहा । भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सैलाना क्रांति जोशी को मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के ग्वालियर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया। पार्टी हित में यह बीजेपी का बड़ा कदम है । इससे सैलाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व क्रांति जोशी के निवास पर आतिशबाजी के साथ साफा साल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर, सरवन मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा, पार्षद विशाल धभाई, हेमलता धभाई, कुलदीप कुमावत, संतोष धभाई, अंबिका पाटीदार, दिनेश आसरा, सुनील राठौर, उदय सिंह गुर्जर, संजय जैन, सागर कसेरा, बिट्टू ठाकुर, अनोखीलाल पाटीदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines






