भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा का सम्मेलन आयोजित, रतलाम सहित झाबुआ आलीराजपुर धार में लड़ेगा बीपीवीएम

छात्र राजनीति लोकतंत्र की पहली पाठशाला और भविष्य की नीव – विधायक डोडियार

रतलाम। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा रतलाम जिला सम्मेलन रतलाम के डोंगरे नगर स्थित राठौड़ धर्मशाला में आयोजित हुआ जिसमें विद्यार्थियों की प्रवेश फ़ीस और परीक्षा संबंधी समस्याओं को बीपीवीएम के विभिन्न पदाधिकारियों ने सम्मेलन में अवगत करवाया।

प्रदेश और देश में लगातार हो रही पेपर लीक परीक्षा पेपर निरस्त जैसी घटनाओ को प्रमुखता से उठाया। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने छात्रों के अधिकारों और लोकतंत्र में छात्र राजनीति के महत्व और प्रकाश डाला।

बांसवाड़ा से आए पोपट खोखरिया ने छात्र जीवन में आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया दिनेश रोत ने छात्र जीवन में सामाजिक कार्यों के महत्त्व पर प्रकाश डाला वही धनराज भामत ने कॉलेज चुनाव में भागीदारी के आवश्यकताओं पर जोर दिया झाबुआ के मुकेश भाभर ने संगठन मजबूत करने पर बात रखी रविन्द्र बरजोड़ दिनेश माल अनिल मैडा ने संगठन विस्तार और विगत कार्यों से सम्मेलन में अवगत करवाया वही भील प्रदेश आंदोलन से जुड़े झाबुआ, अलीराजपुर धार से उज्जैन इंदौर के कई नेताओं ने संबोधित किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines