शासकीय आईटीआई रतलाम तथा आलोट में छठे चरण की CLC प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

25 से 29 अगस्त 2026 तक होगी नवीन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग प्रक्रिया

01 सितंबर को व्यवसायवार मेरिट सूची जारी की जाएगी

रतलाम 25 अगस्त 2026/ प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम तथा प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलोट श्री दिलीप पराते ने बताया कि संस्था में सत्र 2026-27 के लिए  छठे चरण की CLC प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आईटीआई में उपस्थित होकर रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

छठे चरण की CLC प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत 25 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक नवीन पंजीयन, चॉइस फिलिंग एवं आईटीआई/व्यवसाय चयन की प्रक्रिया की जाएगी। अभ्यर्थी अधिकतम 05 चॉइस  दर्ज कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी रुचि एवं पात्रता के अनुसार आईटीआई एवं व्यवसाय का सावधानीपूर्वक चयन करें।

31 अगस्त 2026 को अभ्यर्थियों की उपस्थिति आईटीआई के कार्यालयीन समय में प्रातः 10:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक दर्ज की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी किसी एक आईटीआई में किसी एक व्यवसाय के लिए ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेगा।

01 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे आईटीआई के नोटिस बोर्ड पर व्यवसायवार मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश की कार्यवाही प्रातः 11:00 बजे से  प्रारंभ होगी।

यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 03 सितंबर 2026 को प्रतीक्षा सूची (Waiting List) के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी। प्रतीक्षा सूची प्रातः 10:00 बजे आईटीआई के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी तथा प्रवेश की कार्यवाही दोपहर 01:00 बजे से प्रारंभ होगी।

संस्थान के प्राचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आईटीआई रतलाम में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय-सारणी का पालन करें।

MP Headlines
Author: MP Headlines