सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौलाना अनीस उल रेहमान की उपस्थिति में जामा मस्जिद से भव्य चल समारोह निकाला गया।

जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गणेश मंदिर, पैलेस चौराहा, शेखजी मोहल्ला, रंगवाड़ी मोहल्ला, भोई मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए मदिना जमात खाना पहुंचा, जहां धार्मिक आयोजन के साथ पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया। समाजजनों ने देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ एवं इबादत की।
इस अवसर पर मुनाफ खान मोहज्जिम, हाफिज जाफर शाह, सदर ईदरीश कुरैशी, असलम खान, इसरार मंसूरी, शौकत भाई, सईद भाई, रफीक कुरैशी, मोहम्मद सफी, सेफुद्दीन पठान, आशिक शाह, शहजाद मेव, शाबीर शाह मेव सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन भी मुस्तैद रहा। तहसीलदार मनीष जैन, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एसआई शंकर सिंह शक्तावत, हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, अनिरुद्ध सिंह, निरंजन त्रिपाठी, आरक्षक तूफान भूरिया, यशपाल धनगर सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
Author: MP Headlines






