सैलाना। साध्वी वर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा., श्री प्रभूता श्रीजी की निश्रा में बिहार सेवक तपस्वी रत्न भाई मुकेश चंडालिया के महामृत्युंजय तब की पूर्णाहुति पर बहुमान किया गया ।

तपस्वी के बहुमान के पूर्व पूज्य साध्वी जी ने धर्मसभा में तबकी महिमा बताते हुए कहा कि तब सिर्फ शरीर की शुद्धि के लिए ही नहीं, अपितु आत्मा के उत्थान का भी कारण है। साध्वी श्री ने कहा कि विहार सेवक मुकेश भाई जिन शासन के सच्चे सेवक हैं जिनका यह चौथा मासक्ष्मण तप पूर्ण हुआ है। तपस्या के साथ ही मुकेश भाई साधु संतों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। पूरे भारत भर में इन्हें बिहार सेवक के रूप में जाना जाता है.
तप की अनुमोदना को लेकर स्मिता चंडालिया एवं लब्धी चंडालिया ने गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रियंक चंडालिया एवं कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा तपस्वी मुकेश भाई का बहुमान किया गया चातुर्मास। समिति के कोषाध्यक्ष शुभम मेहता द्वारा सम्मान पत्र का वाचन किया गया। बहुमान की इस श्रृंखला में जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक, युवक महासंघ सेलाना इकाई के अध्यक्ष तरुण बाफना एवं पदाधिकारियों द्वारा साल माला एवं श्रीफल से तपस्वी का बहुमान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैभव जैन द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि सेलाना श्रीसंघ में छात्र मास के दौरान कई तपस्याएं चल रही हैं, जिसमें चालीस दिवसीय मुनिश्रुवत तप में 48 आराधक आराधना कर रहे हैं। साथ ही तेले एवं आइंबिल की श्रृंखला भी निरंतर चल रही है। उक्त जानकारी चातुर्मास समिति के सचिव अपूर्व नाहटा ने प्रेषित की।
Author: MP Headlines






