रतलाम: संत श्री 1008 मंगल दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर 2 सितंबर को विशाल भंडारा

  • नामली में 2 सितंबर को संत मंगल दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा
  • संत मंगल दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर नामली में होंगे धार्मिक आयोजन, शाम 4 बजे से भंडारा
  • मंगल दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर यज्ञ-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन

नामली। मालवा के पूज्य संत श्री श्री 1008 मंगल दास जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 सितंबर 2026, बुधवार को नामली में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरु भक्तों में उत्साह है।

जानकारी के अनुसार रूपनगर आश्रम स्थित गुरुजी की समाधि स्थल पर अभिषेक, पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं मंगलधाम आश्रम, नामली में यज्ञ आयोजित होगा। इसके साथ ही नामली बाबा जी के कुआ,न्यू  बस स्टैंड, नामली विशाल भंडारे का आयोजन  2 सितंबर को शाम 4 बजे से शुरू होगा।

संत मंगल दास जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद उनके अनुयायियों द्वारा धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। 2025 में उनके निधन के बाद नामली, खाचरौद, जावरा और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines