आधी रात बाइक उठाने की कोशिश, जागरूक लोगों ने संदिग्ध को पकड़ा

ताल के एमपीईबी रोड पर रात 1:30 बजे वारदात की कोशिश, डायल-112 को दी सूचना

ताल। रतलाम जिले के ताल नगर में आधी रात बाइक चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। घटना एमपीईबी रोड की बताई जा रही है, जहां रात करीब 1:30 बजे एक संदिग्ध ने पल्सर बाइक चोरी करने का प्रयास किया।

बताया गया कि बाइक चोरी करने की कोशिश के दौरान आसपास के वार्डवासियों की नजर संदिग्ध पर पड़ गई। लोगों की सजगता के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही संदिग्ध को पकड़ लिया गया।

डायल-112 को दी सूचना

संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को थाना ताल ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई।

लोगों की सजगता से टली वारदात

रात के समय हुई इस घटना में स्थानीय लोगों की सतर्कता महत्वपूर्ण रही। समय रहते संदिग्ध को पकड़ लिए जाने से बाइक चोरी होने से बच गई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

MP HEADLINES | ताल, रतलाम

MP Headlines
Author: MP Headlines