हर्षोल्लास के साथ निकला वीर गोगादेव का विशाल चल समारोह

ढोल-नगाड़ों की धुन पर उमड़ा वाल्मीकि समाज, युवाओं में दिखा उत्साह

सैलाना। वाल्मीकि समाज के आराध्य देव वीर गोगादेव जी की गोगा नवमी के अवसर पर रविवार को सैलाना नगर में विशाल चल समारोह निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और वीर गोगादेव के जयकारों के बीच बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं पुरुष उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

चल समारोह में सबसे आगे वीर गोगादेव की छड़ी रही। इसके पीछे समाजजन धार्मिक ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न मार्गों से निकले चल समारोह का जगह-जगह नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत-सम्मान किया गया।

सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र में आपका अपना परिवार सैलाना सामाजिक सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर किशन पाटीदार, महेश पाटीदार, पप्पू पाटीदार, प्रेम पाटीदार, उमंग पुरोहित, जितेंद्र पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, सुरेश पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, अंकित सिंह राठौर, युवराज सिंह राठौर, शुभम सिंह राठौर, धर्मेंद्र कोरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भी चल समारोह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

वाल्मीकि समाज के ही रवि करोतिया ने बताया कि प्रतिवर्ष देशभर में वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा नवमी के अवसर पर वीर गोगादेव का उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। सैलाना में भी चल समारोह को लेकर करीब एक माह से तैयारियां की जा रही थीं। इस वर्ष समाजजनों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह के दौरान समाजजनों ने वीर गोगादेव से सैलाना नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

MP Headlines
Author: MP Headlines