सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान
रतलाम, 27 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कुपोषण से मुक्त हुए बच्चों को सुपोषित आहार प्रदान किया गया। साथ ही लाड़ली बहनों का भी सम्मान किया गया।
तीन विभागों की सेवाएं जनकल्याण से सीधे जुड़ी : काश्यप
मुख्य अतिथि मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन तीनों विभागों की सेवाएं सीधे जनकल्याण से जुड़ी हैं और इनकी पहुंच समाज के प्रत्येक वर्ग तक है। यदि इन विभागों की सेवाएं बेहतर रूप से समाज को मिलती रहेंगी तो सभी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि बच्चों को किस प्रकार पौष्टिक एवं संतुलित आहार दिया जाना चाहिए, इसके लिए सक्षम नागरिकों को भी जागरूक किया जाना आवश्यक है। समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तो बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

मिलेट्स एवं संतुलित आहार की प्रदर्शनी
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मिलेट्स एवं अन्य संतुलित खाद्य सामग्री से तैयार व्यंजनों की पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की गई पोषण सामग्री की सराहना की।
अतिथियों ने कहा कि यदि पौष्टिक एवं संतुलित भोज्य पदार्थों को दैनिक आहार का हिस्सा बनाया जाए तो बच्चों को बेहतर पोषण मिल सकता है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, कलेक्टर अजय कटेसरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, अनीता कटारिया, महामंत्री जयवंत कोठारी, पवन सोमानी, अनुज शर्मा, जुबिन जैन, संदीप यादव, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, सुबेन्द्र सिंह गुर्जर, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, वार्ड पार्षद देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, शक्ति सिंह राठौर, एल्डरमैन पूजा बोहरा, कविता चौहान, हिना मेहता, शबाना खान, धीरज कुंवर राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दिव्या शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन विवेक शर्मा ने किया।
Author: MP Headlines


