Skip to main content

MP Headlines

प्रधानमंत्री मंत्री आवास की द्वितीय किस्त जारी करने हेतु 10000₹ की रिश्वत मांगी, ग्राम रोज़गार सहायक 5000₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

मन्दसौर। दिनांक 22-10-24 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा को आवेदक राजू लाल अहिरवाल ने शिकायत की ग्राम पंचायत के रोज़गार सहायक राधेश्याम प्रजापत ने प्रधानमंत्री मंत्री आवास की द्वितीय किस्त जारी करने हेतु 10000₹ की रिश्वत की माँग की है जिस पर से सत्यापन करवाया गया तत्पश्चात् डी एस पी लोकायुक्त बसंत श्रीवास्तव द्वारा द्वारा आज दिनांक 24-10-24 को पंचायत अजयपुर जनपद पंचायत सीतामउ तहसील सुवासरा के ग्राम रोज़गार सहायक राधेश्याम प्रजापत को 5000₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है ग्राम पंचायत अजयपुर में कार्यवाही जारी है । आवेदक राजू लाल के प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किस्त निकालने हेतु माँग की थी। टीम में डी एस पी लोकायुक्त उज्जैन बसंत श्रीवास्तव आरक्षक विशाल अनिल नीरज लोकेश और रमेश डाबर सहायक ग्रेड 2 है।

MP Headlines
Author: MP Headlines