Skip to main content

MP Headlines

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत विजेताओं को मिले एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपए

गोवर्धन पर्व पर सागौद गौशाला में गौ-पूजन, उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

रतलाम, 9 नवंबर 2026। गोवर्धन पर्व के अवसर पर सागौद गौशाला में गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, विधायक श्री मथुरालाल डामोर, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से गौ-पूजन किया। इस दौरान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित कर पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में भोपाल के रविंद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया।

उत्कृष्ट पशुपालकों को मिले एक लाख रुपए तक के पुरस्कार

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत वृंदावन ग्रामों में दुग्ध उत्पादन के आधार पर पशुपालकों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को क्रमशः एक लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार राशि विजेताओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।

 

चार विकासखंडों के पशुपालकों ने हासिल किए पुरस्कार

 

1. पिपलोदा विकासखंड – ग्राम सुखेड़ा

– प्रथम: मुकेश कुमार भेरूलाल परमार (गिर नस्ल)

– द्वितीय: श्रीमती काजल (साहीवाल नस्ल)

– तृतीय: जीवनलाल (गिर नस्ल)

 

2. रतलाम विकासखंड – ग्राम बिरमावल

– प्रथम: अमृतलाल पाटीदार (साहीवाल नस्ल)

– द्वितीय: प्रमोद पाटीदार (गिर नस्ल)

– तृतीय: शंकरलाल सीरवी (मालवी नस्ल)

 

3. आलोट विकासखंड – ग्राम खामरिया

– प्रथम: श्रीमती धरम कुंवर (गिर नस्ल)

– द्वितीय: ईश्वर पांडे (साहीवाल नस्ल)

– तृतीय: श्रीमती कृष्णा कुंवर (साहीवाल नस्ल)

 

4. सैलाना विकासखंड – ग्राम करिया

– प्रथम: नंदकिशोर पाटीदार (ग्रेडेड साहीवाल)

– द्वितीय: नंदलाल पाटीदार (ग्रेडेड साहीवाल)

– तृतीय: मोहन पाटीदार (ग्रेडेड गिर)

पशुपालन और जैविक खेती एक-दूसरे के पूरक : विधायक डामोर

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मथुरालाल डामोर ने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के माध्यम से उत्कृष्ट पशुपालकों को प्रोत्साहित करना सराहनीय पहल है। पशुपालन से गौ-सेवा के साथ खेती के लिए जैविक खाद भी उपलब्ध होती है। पशुपालन और खेती एक-दूसरे के पूरक हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल एवं जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

MP Headlines
Author: MP Headlines