सैलाना नंदन बालमुनी देवर्धीरत्न सागर जी का बांसवाड़ा की ओर विहार

सैलाना। गुरु नवरत्न कृपा प्राप्त युवा हृदय सम्राट आचार्य देवेश परम पूज्य श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वर जी महाराजा. प पु गणिवर्य कीर्तिरत्नसागरजी म.सा. के साथ सैलाना के नंदन परम पूज्य बालमुनिराज देवर्धीरत्न सागर जी का शुक्रवार को पहली बार नगर मे मंगल प्रवेश के बाद दो दिन तक धर्म प्रभावना देने के पश्चात रविवार शाम राजस्थान के बांसवाड़ा की और बिहार किया।

गुरुजन के प्रस्थान के दौरान पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व ट्रस्टि व जैन धर्मशाला अध्यक्ष अशोक चंडालिया, मूर्ति पूजक श्री संघ अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, मनोज भंडारी, सौरभ रांका, रवी चंडालिया सहित बाल मुनि राज के सांसारिक परिवार सदस्य ने उपस्थित होकर बालमुनि को बिदाई दी।

MP Headlines
Author: MP Headlines