सैलाना नगर के हर गली मोहल्ले में हुआ होलिका दहन, पुलिस रहा मुस्तैद

सैलाना। सैलाना नगर में गुरुवार को देश प्रदेश के साथ रंगो का उत्सव नगर के हर गली बस्ती में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। यह त्यौहार रंगों, प्यार और भाईचारे का प्रतीक है। होली के दिन लोग अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के साथ सुबह से ही होलिका दहन की तैयारियो मै जूटे रहे। वही शुभ मूहर्त में महिलाओं द्वारा होली की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात नगर में होलिका दहन किया गया।

सैलाना नगर के जूनावास, दिलीप मार्ग, रँगवाड़ी देवरी चौक, जज साहब की गली, सर्राफा सदर बाजार, बस स्टैंड, त्रिवेदी गली शीतला माता मन्दिर, कृष्ण कुंज कॉलोनी, लक्ष्मी मंदिर, विवेकानंद मार्ग,नेहरुमार्ग सहित नगर के अनेक जगह पर शाम से ही होली को आकर्षक सजावट कर तैयार की गई थी। नगर में रात्रि 10.30 बजे से होलिका दहन का सिलसिला जारी रहा, जो शुभ मुहूर्त में देर रात्रि चलता रहा। वहीं कुछ पारंपरिक स्थलों पर होलिका दहन नहीं हुआ है। 

आज मनाई जावेगी रंगारंग धुलेटी
सैलाना नगर में गुरुवार को हॉट बाजार का दिन भी था। पूरे बाजार में होली त्योहार होने पर ग्रामीण आदिवासी युवा युवतियां अपने चिर परिचितो को होली की शुभकामनाओ के साथ रंग गुलाल लगाते दिखे। कहीं कहीं जबरदस्ती गुलाल रंग लगाते भी दिखे, बाजार में एक तरह से भगोरिया का आभास भी हुआ।
युवतियां सजधज कर बाजार में आई थी।

सैलाना पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया एवं पुलिस टीम दिनभर गस्त दे रही थी। एवं कुछ युवाओं को धमाल चौकड़ी ना हो उन्हें भगाया भी जा रहा था। पहली बार नगर में आम नागरिकों द्वारा पुलिस प्रशासन टीम दल की प्रशंसा करते देखा गया हैं, वही  पुलिस दल ने अपना कार्य मुस्तेदी से किया। सैलाना नगर में रंगपंचमी को बड़े की उत्साह पूर्वक मनाया जाता रहा है।

 

MP Headlines
Author: MP Headlines