सर्व मित्र मंडल ने हर्ष विजय गेहलोत का सच्चे जनसेवक के रुप मे मनाया जन्मदिवस

करीबन तीन हज़ार से अधिक लोगों ने किया शरबत पान

सैलाना। सोमवार को सैलाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। सोमवार को उस आम आदमी के सिपाही का जन्मदिवस था जो स्वयंम सभी के लिए हमेशा उपलब्ध रहते है। सतत सम्पर्क, सहज उपलब्ध, संवाद समन्वय सामंजस्य और सकारात्मक सोच का सिद्धांत विरासत में लेकर अपना जीवन किराये के मकान में काटने वाले ऐसे जनसेवक का जन्म दिवस को मित्र मंडल ने भी धूमधाम से मनाया। मित्र मंडल की ओर से सदर बाजार सैलाना में सोमवार प्रातः से ही शरबत पान कर गया शर्बत पान का आरम्भ शेखर गेहलोत के द्वारा हर्ष विजय गेहलोत की उपस्थिति में किया गया।

दिन भर क्षेत्र के लोगों ने शरबत पान किया करीब साढ़े तीन हजार से अधिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने शर्बत का आनन्द लिया इसमे माता बहनों की भी उपस्थिति रही। पूरे दिन कायकर्ताओं में बहुत अधिक उत्साह था क्योंकि कोरोना काल मे गेहलोत ने अपनी जान की परवाह नही करके लोगो को बाहर से बुलाकर वापस घर भेजा अपने स्वयंम के घर पर स्वयं के व्यय से व्यवस्था की थी। ऐसे जनसेवक का जन्मदिवस सोमवार को धूमधाम से मनाकर हर्ष गेहलोत मित्र मंडल अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है।

मण्डल के अजय परिहार ने बताया कि सोमवार सुबह से शाम 6 बजे तक करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोगो ने शरबत का आनन्द लिया इस कार्यक्रम का समापन युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हनी गेहलोत की उपस्थिति में किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines