सैलाना। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाने के संबंध में आज पूर्व विधायक दिलीप मकवाना के नेतृत्व में भाजपा की बैठक सैलाना बायपास रोड पर आयोजित की गई, बैठक में श्री मकवाना द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल से को स्थापना दिवस मनाया जाने व 14 अप्रैल डॉक्टर अंबेडकर जयंती को विशेष रूप से माना जाने के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की।
श्री मकवाना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, व प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। सभी स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 6 व 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर सदस्य को एकत्रित कर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 8 और 9 अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करना, उसमें वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी जाएगी। 7 से 13 अप्रैल के बीच में गांव बस्ती चलो अभियान भी चला जाएगा। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाएगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, भाजपा पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, पार्षद विशाल धभाई, कुलदीप कुमावत, दिनेश पारगी, ललित कसेरा प्रदीप मिलिन्द पाठक शर्मा, पुष्पा राठौड़, देवचंद पाटीदार, अनोखीलाल पाटीदार, सरपंच रतनलाल बासिन्द्रा, रवि कसेरा, राजेश कसेरा, हरीश कसेरा, सुभाष भाभर, प्रभुलाल भाभर, विश्रामपडियार, सुनील राठौड़, सोनू जाट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: MP Headlines






