सैलाना। नगर में सोनी जी मित्र मण्डल सैलाना के तत्वाधान में प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 2 जून 2025, सोमवार से कालिका माता मंदिर रोड सैलाना पर शुरू होगी।
प्रतियोगिता के पुरस्कार:
– प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
– द्वितीय पुरस्कार: ₹11,111
– मेन ऑफ द सीरीज: ₹2,100
– बेस्ट बैट्समैन: ₹1,100
– बेस्ट बॉलर: ₹1,100
प्रतियोगिता के नियम:
– मैच में 7 खिलाड़ी खेलेंगे और खेला हुआ खिलाड़ी दूसरी टीम से नहीं खेलेगा।
– 3 ओवर सुपर ओवर रहेगा, जिसमें 1 गेंद के 2 रन गिने जाएंगे।
– चोट लगने पर समस्त जिम्मेदारी खिलाड़ी स्वयं की होगी।
– अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा।
– मैच के पहले इंट्री फीस जमा करवानी होगी।
– एक गेंदबाज एक ही ओवर डालेगा।
– किसी प्रकार के विवाद का निराकरण समिति द्वारा किया जाएगा।
इंट्री फीस:
– टीम की इंट्री फीस ₹1,000 है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीमों को हर्षित परमार व विक्की चौधरी से सम्पर्क कर निर्धारित इंट्री फीस जमा करवानी होगी और नियमों का पालन करना होगा।

Author: MP Headlines



