Skip to main content

MP Headlines

हाईस्कूल एवं सेकेण्डरी की द्वितीय परीक्षा 2025 की आवेदन तिथि 8 जून तक बढ़ी

रतलाम 6 जून 2025/जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं सेकेण्डरी की द्वितीय परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन आवेदन की तिथि बढ़ाई जाकर 8 जून 2025 की गई है।

इस बढ़ी अवधि का लाभ द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन से वंचित अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के द्वारा लिया जा सकता है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के निर्देशों के अनुसार द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होकर उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को दो नही बल्कि एक ही अंकसूची जारी की जाएगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines