Skip to main content

MP Headlines

40 वर्षीय युवा ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

सैलाना। नगर के सरयू गली निवासी 40 वर्षीय कमलेश पिता रामप्रसाद मालवीय ने गुरुवार रात 10 बजे अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब पत्नी अनिता काफी देर तक आवाज न आने पर घर के अंदर गई। तब कमलेश फंदे पर झूलता मिला।

परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉ. शैलेष डांगे ने शव का परीक्षण कर मृत घोषित किया। शुक्रवार सुबह डॉ. जितेंद्र रायकवार ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।

कमलेश के पिता रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि कमलेश का बेटा रणवीर 10वीं में सप्लीमेंट्री आने पर मृतक उसे डांट रहा था। इसके बाद कमलेश  घर के अंदर चला गया। काफी देर तक उसकी आवाज नही आने पर मृतक की पत्नी अनिता ने अंदर जाकर देखा तो वह साड़ी के फंदे पर झूल रहा था। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

MP Headlines
Author: MP Headlines