संगठन की मजबूती के लिए जिले की कमान योग्य व्यक्ति के हाथों सौंपेंगे

  • पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की राय इस कार्य में महत्वपूर्ण होगी।
  • कार्यक्रम के पूर्व अहमदाबाद की घटना को लेकर 2 मिनट का मोन भी रखा

सैलाना। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शनिवार को स्थानीय ओशिन परिसर में आयोजित बैठक में क्षेत्र के ब्लॉक मंडल के पदाधिकारी , युवा, महीला,  तथा पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजस्थान के चुरू लोकसभा सांसद राहुल कांसवा  ने अपने संबोधन में कही।कांसवा ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर  संवाद किया।

इस अवसर पर सरदारपुर विधायक व जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल और पूर्व विधायक व PCC समन्वयक सत्यनारायण पटेल भी विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने भी पार्टी से संबंधित उद्बोधन दिए  बैठक के बाद कांसवा ने बंद कमरे में  पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर सभी की राय को नोट किया। इधर कांसवा के साथ आए पदाधिकारियों ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन की बागडोर सौंपे जाने के लिए नाम मोबाइल नंबर पद सहित जानकारी की नोटशीट तैयार की। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लेते हुए पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नाम का ही समर्थन किया। कार्यक्रम के आरंभ में सैलाना क्षेत्र के पूर्व विधायक गहलोत ने सभी अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया।

 

MP Headlines
Author: MP Headlines