रतलाम 2 अगस्त 2025/ जिले में 2 लाख 41 हजार से अधिक पात्र परिवारों को योजना अनुसार खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी।
श्री राजपूत ने आगे बताया कि रतलाम जिले में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में दो लाख 41 हजार 204 पात्र परिवार है ,जिन्हें खाद्यान्न प्रदान किया जाता है। इन परिवारों को बीते 5 वर्षो में 24 लाख क्विंटल गेंहू, 10 लाख क्विंटल चावल, आठ हजार क्विंटल से अधिक शक्कर का वितरण किया गया। इनमे 9265 गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार है।
विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि विगत 5 वर्षो में खाद्यान्न की कालाबाजारी व अन्य अनिमितताओं की विभिन्न शिकायतों पर 33 मामले दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
विधायक डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न पर वन मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि विगत वर्षों में रतलाम जिले में 48 हजार 237 हेक्टेयर वन भूमि है। इन वन भूमियो पर बिगड़े वनों का सुधार, चारागाह विकास, वन्यप्राणी प्रबन्धन, एवं भूजल संरक्षण के कार्य किये जा रहे है। बीते 5 वर्षो में 780 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। इसके अलावा दो हजार 17 हेक्टेयर में वन अधिकार पत्र दिए गए। जिले में बीते वर्षो में 2191 हेक्टेयर क्षेत्र में 11 लाख 99 हजार पोधो का वृक्षारोपण किया गया, जिनमे 11 लाख 10 हजार पौधे जीवित है

Author: MP Headlines



