सैलाना। रतलाम ज़िले के सैलाना विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक लाहलिंग देवदा (70) की बाइक की टवकर के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को मौत हो गई। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में हजारों लोगों ने शिरकत की जिसमें भाजपा कांग्रेस के बड़े कार्यकर्ता नेताओं ने शामिल होकर देवदा को श्रद्धांजलि दी। देवदा के पुत्र मान सिंह देवदा ने मुखाग्नि दी

लाहलीग देवदा मूलत: बाजना के छावनी भाभर गांव के रहने वाले थे। बुधवार शाम 6.30 बजे वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार ने उहें टककर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे। टककर से गंभीर घायल होने पर परीजन पहले रतलाम प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर आए।इसके बाद गुरुवार रात वड़ोदरा लेकर गए थे। जहां शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया।
भतीजे ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पूर्व विधायक के भतीजे लक्ष्मन (38) पिता नाहिरंग देवदा की रिपोर्ट पर बाजना थाना में केस दर्ज़ करया गया । बताया जहा रहा है कि 5 नवंबर की शाम 6.30 बजे लाहलिंग देवदा पैदल-पैदल रोड किनारे घर के सामने टहल रहे थे। बाजना तरफ से एक मोटरसाइिकल चालक अपनी मोटर साइिकल को तेज गति से लापरवाही पुर्वक चला कर लाया। पीछे से उहें टकर मार दी। टक्कर से उनके सिर, चेहरे व हाथ-पैरो में चोट लगी थी। पुलिस ने बाइक कमांक आरजे 03 एसजे 6386 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। भतीजे ने बताया कि बड़े पापा का इलाज के दौरान निधन हो गया।
1993 में कांग्रेस से मिला था टिकट
1993 में कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत का टिकट काटकर देवदा को टिकट दियाथा। इन्होंने ऐतेहासिक जीत दर्ज की थी। तब निर्दलीय प्रभुदयाल गेहलोत चौथे नंबर पर रहे थ। देवदा 1993 से 1998 तक विधायक रहे। 1998 में फिर कांग्रेस ने उनको टिकिट दिया। लेकिन निर्दलिय प्रभुदयाल गेहलोत के सामने वह चुनाव हार गए थे। बाद में अपने राजनीितक गुरु रहे दिलीपसिंह भूरिया के बीजेपी में आने पर देवदा भी बीजेपी में आ गए। लेकीन कुछ समय बाद वह फिर कांग्रेस में चले गए थे।
Author: MP Headlines

















