जनजाति गौरव दिवस पर जारी है विभिन्न कार्यक्रम

सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पखवाड़ा पर मनाए जा रहे जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी डॉ अशोक रावत ने बताया कि 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक चलने वाले जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत निबंध, रंगोली, प्रश्न मंच, चित्रकला, नाटक विभिन्न प्रकार के खेल आदि का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर रहे हैं ।

जनजाति महानायकों के जीवन पर आधारित इन प्रतियोगिताओं में आज खुशी पाटीदार ने रानी दुर्गावती, खुशी कुमावत ने मुक्केबाज मैरी कॉम, गुनगुन पडियार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , हीरालाल गणावा ने हॉकी खिलाड़ी दिलीप तिर्की एवं राकेश मईड़ा ने फुटबॉल खिलाड़ी बाइचिंग भूटिया का किरदार निभाया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ सौरभ ई लाल, प्रो अनुभा कानड़े, प्रो आशा राजपुरोहित मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ बालकृष्ण चौहान एवं आभार  डॉ मंजुला मंडलोई  ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp