एसआईआर को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे मे मंडल की कार्यशाला आयोजित

रतलाम 09 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देष पर हो रहे मतदाता सूची के विषेश गहन पुनरीक्षण मे भाजपा की अधिक से अधिक सहभागिता के लिए कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मे कार्यषाला आयोजित की गई। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, एसआईआर जिला टोली संयोजक नितिन लोढ़ा, विधानसभा संयोजक जयवंत कोठारी, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा एवं मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा मंचासीन  रहे

कार्यशाला मे भाजपा कार्यकर्ताओं से एसआईआर को लेकर अधिक से अधिक जागरूकता दिखाने का आव्हान किया गया।
कार्यशाला मे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने प्रमुख वक्ता के रूप मे एसआईआर के दौरान होने वाले कार्यो की जानकारी दी। जिला संयोजक नितिन लोढ़ा ने प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करने पर जोर दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मतदाता सूची का कार्य राष्ट्रीय  महत्व का कार्य है। इसे लेकर कार्यकर्ता कोई कोताही ना बरते | पूर्व महापौर श्री डागा ने भी कार्यकर्ता को मार्गदर्शन देते हुए मतदाता सूची का महत्व समझाया।
कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया आभार हार्दिक मेहता ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp