भाजपा जिला अध्यक्ष ने एस.आई.आर. मे वार्ड क्रमांक 01 जाकर किया मतदाताओं से संवाद

रतलाम 17 नवम्बर 2025 / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले मे मतदाता सूची का विशेष गहन पूनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्य निरंतर चल रहा है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता बी.एल.ओ. का सहयोग कर घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य करवा रहे है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को रतलाम नगर निगम के वार्ड क्रमांक 01 मे बूथ नं 03 के मतदाताओं से घर-घर जाकर संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं को एस.आई.आर. का महत्व बताते हुए इसमें सही-सही जानकारी प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ इस दौरान एस.आई.आर. की भाजपा जिला टोली के संयोजक नितिन लोढ़ा, विधानसभा संयोजक प्रभारी जयवंत कोठारी, अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष सोना षर्मा, मंडल महामंत्री संदीप मौर्य, एम.आई.सी. सदस्य भगत सिंह भदौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष करन धीर्य बडगोत्या, बी.एल.ए.नयन फथरोड़ आदि मौजूद रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp