नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन गरीबों के सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न
रतलाम 11 दिसंबर/ म.प्र. नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति को जिले के शहरी क्षेत्रों में शासकीय /स्थानीय निकाय/विकास प्राधिकरण की भूमि पर ऐसे भूमिहीन (आवासहीन) नगरीय गरीब व्यक्तियों को जो 31 दिसम्बर 2020 की स्थिति में ऐसी भूमि पर कब्जा रखते हों, पट्टाधृति अधिकार प्राप्त करने की पात्रता होगी । वास्तविक रूप से निवास करने वाले ऐसे आवासहीन व्यक्तियों जिनके पास कोई मकान या भूमि या तो अपने स्वयं के नाम पर या अपने कुटुम्ब के किसी सदस्य के नाम से स्वामित्व में नही रखता हो, ऐसे आवासहीन गरीबों को आवासीय भूमि के स्थाई/अस्थाई पट्टे दिये जाने के संबंध में नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन गरीबों का सर्वेक्षण कार्य 13 दिसम्बर तक किया जाकर 14 दिसम्बर को प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया जाना है।
सर्वे कार्य की प्रगति के संबंध में आज कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन के नियमानुसार सर्वे कार्य पूर्ण किया जाये । सभी पात्र गरीब आवासहीन व्यक्तियों को पट्टे दिये जाने की कार्यवाही करें। बैठक में कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना, परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरूण पाठक, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, एसडीएम जावरा श्री सुनील जायसवाल सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
Author: MP Headlines

















