सैलाना में नव मतदाता सम्मेलन,  सम्मेलन में शामिल होंगे प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

सैलाना। सैलाना रविवार को सैलाना विधानसभा, जिला रतलाम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि श्याम टेलर होंगे।

इस नव मतदाता सम्मेलन का उद्देश्य नव मतदाताओं के सम्मान, मार्गदर्शन और लोकतांत्रिक चेतना को बढ़ावा देना है। यह आयोजन 28 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे ओशिन परिसर, सैलाना में होगा।

उक्त आयोजन सैलाना नगर के अनुकूल सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद सैलाना और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश, ने कहा इस कार्यक्रम में नव मतदाताओं का स्वागत अभिनन्दन है, आप सभी इस गरिमामय कार्यक्रम अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हो यही विनय है।

MP Headlines
Author: MP Headlines