👉रतलाम पुलिस ने सुशासन के लिए लिया संकल्प
👉पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं सभी थानों एवं चौकियों पर पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई शपथ
रतलाम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में आज दिनांक 24.12.25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके कल्याण के लिए सतत प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शिता, एवं जनकल्याण की भावना अनिवार्य है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलवाई गई। सभी पुलिसकर्मियों द्वारा शपथ ली की अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे और प्रदेश में शांति और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक रतलाम श्री मोहन भर्रावत, मुख्य लिपिक श्रीमती अर्चना अमेरियां, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तारतम्य में जिले के सभी थानों एवं चौकीयो पर भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।
Author: MP Headlines

















