सैलाना। सैलाना नगर परिषद में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयो बाबूलाल गरवाल व कमला शंकर कसेरा दोनों कर्मचारियों की सेवानिवृति के अवसर पर नगर परिषद द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विदाई समारोह में दोनों कर्मचारियों का नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने कहा कि दोनों कर्मचारी आज नगर पालिका की सेवा से सेवा निवृत हो रहे है, आप दोनों ने 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक सेवाएं दी है। आप धन्यवाद के पात्र है। शुक्ला ने दोनों कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्षद मुकेश पाटीदार ने दोनों ही कर्मचारियों के व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप का व्यवहार सदैव सभी के प्रति विनम्र रहा। पार्षद प्रतिनिधि रामजी चंदेल ने कहा सेवा निवृत कर्मचारियों के पास एक लंबी सेवाअवधि का अनुभव रहा है ,सेवा निवृत्ति के पश्चात भी हमे इनके अनुभव का उपयोग करना चाहिए।

सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए। परिषद द्वारा दोनों ही कर्मचारियों बाबूलाल गरवाल, कमला शंकर कसेरा का बैंड बाजे के साथ चल समारोह निकाला इस चल समारोह में सैलाना क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने नगर परिषद के बाबूलाल गरवाल व कमलाशंकर कसेरा के क्रमश 22 वर्षों व 10 वर्ष की समर्पित सेवा के पश्चात सेवानिवृत्ति चल समारोह में पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर सहभागिता की व कहा कि इनका सेवाकाल नगर हित, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का प्रतीक रहा है। हम उनके स्वस्थ, सम्मानित एवं सुखद भविष्य की हार्दिक कामना करते हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पार्षद कुलदीप कुमावत, मुकेश पाटीदार पार्षद प्रतिनिधि रामजी चंदेल, राजेश पाटीदार सहित नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल भीमसेन लहरी ने किया एवं आभार हुकमीचंद परिहार सहायक वर्ग 3 ने व्यक्त किया।विदाई समारोह में सेवा निवृत कर्मचारियों के परिजनों सहित निकाय कर्मचारी सुरेंद्र सिंह चौहान, धन्नालाल परमार, धीरज रावत, मोनिका भूरिया, अभिमन्यु ग्वाले, हरिओम सिसोदिया, महेश तंवर, दीपक गोयर, संदीप चारण, नवीन ग्वाले, आमना बाई, कैलाश दास वैरागी, मांगीलाल कटारा, सुरेश पाटीदार, प्रभाकर, जीतू राणा, प्रीती खराड़ी, आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
Author: MP Headlines

















