रतलाम जिले में पटवारी ने नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर की खुदकुशी,

रतलाम। रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में पदस्थ एक पटवारी द्वारा रतलाम स्थित अपने घर पर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान एमबी नगर निवासी 30 वर्षीय रविशंकर पिता रक्मेश्वर खराड़ी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

रविशंकर खराड़ी पटवारी हल्का नंबर 34 में पदस्थ था। वह अपने छोटे भाई के विवाह के कारण अवकाश लेकर घर आया हुआ था, जहां मंगलवार को उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। विशेष बात यह है कि छोटे भाई की शादी में जो साफा उसने पहना था, उसी का फंदा बनाकर उसने जान दे दी।

नायब तहसीलदार पर लगे गंभीर आरोप और सुसाइड नोट
इंटरनेट मीडिया पर एक सुसाइड नोट भी बहुप्रसारित हुआ है, जिसमें मृतक ने नायब तहसीलदार सविता राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है। रतलाम पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सुसाइड नोट की जांच के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि मर्ग कायम कर विस्तृत जांच की जा रही है।


परिजनों ने कहा शादी के आखिरी दिन आया,मैडम उसे कर रही थी परेशान
मृतक रविकांत की मां केसर बाई ने बताया कि उनके बेटे को बड़ी उलझन में फंसा रखा था। उन्होंने कहा, “छोटे बेटे सिद्धार्थ की शादी थी, पिता नहीं हैं तो हम दोनों ने सोचा था कि अच्छे से शादी करवा देते हैं। रविशंकर ने कहा था चिंता मत करना मैं आ जाऊंगा, लेकिन वह आखिरी दिन आया। उसने बताया कि एक मैडम उसे परेशान कर रही हैं। मैंने उससे कहा था कोई परेशानी हो तो हमें बताए, हम मिलकर कुछ करेंगे।”

सुसाइड नोट भी मिला
घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस एमबी नगर स्थित रविशंकर के घर पहुंची। पुलिस को मौके से दो पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाने में लगी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

नायब तहसीलदार सविता राठौर के खिलाफ एफआईआर कराने पटवारी अलकापुरी थाने पहुंचे

नायब तहसीलदार के निलंबन एवं एफआईआर दर्ज नहीं होने तक रतलाम जिले के सभी पटवारी समस्त कार्यों से  विरत रहेंगे। इस संबंध में जिले के पटवारी संघ व्दारा रात्रि में कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर कारवाई की मांग की। पटवारियों के विरोध के दौरान सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और साथी भी थाने पर धरना देने पहुंचे। रात 12.30 बजे पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पटवारियों पर दबाव डालने की भी कोशिश की।

ज्ञापन में पटवारी रवि शंकर खराडी के विरुद्ध दिनांक 06/04/26, 08/04/26, 09/04/26 को देश भावना से पत्र जरि किये गये थे। दिनांक 17/04/26 से 20/04/26 तक विवाह कार्यक्रम में सम्मलित न होने का मानसिक दबाव डाला गया व पटवारी रवि शंकर को इतनी अत्यधिक यातनाएँ दी कि, परवारी ने स्वयं की जीवन लीला ही समाप्त कर ली। मृत पटवारी साथी की आत्म हत्या के लिए दोषी नायब तहसीलदार श्रीमति सविता राठौर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं होती व निलम्बित नहीं किया जाता, तब तक जिले के समस्त पटवारी कार्य से विरत रहेगे। राजस्व निरिक्षक संघ भी उक्त कार्य का समर्थन व कार्य भंग करेंगे।

फिलहाल पटवारी रविशंकर खराडी हल्का खजुरी सोलंकी के आत्महत्या के मामले में नायब तहसीलदार सविता राठौर आलोट को रतलाम कार्यालय में अटैच किया है।

भ्रष्टाचार और दबाव का एंगल
मामले में मृतक की मां केसरबाई ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला अधिकारी ने किसी किसान से करीब डेढ़ लाख रुपए लिए थे, लेकिन उसका काम नहीं किया. इसके बाद वह किसान लगातार रविशंकर पर दबाव बना रहा था।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp