धामनोद (रतलाम)। धामनोद नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रामायण मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट, रतलाम ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर, चंद्रशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, सैलाना मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्याम धाकड़, नगर परिषद अधिकारी पूजा गोयल, नामली मंडल महामंत्री तेजेन्द्रसिंह सक्तावत, डेलनपुर सरपंच प्रतिनिधि दीपक पाटीदार, राजस्व पटवारी विजय मकवाना, नगर परिषद एल्डरमैन बालाराम पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, माणकलाल डिंडोर एवं पार्षद ओंकारलाल निनामा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारीगण और रामायण मंडल के समस्त सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रामायण मंडल के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव के भाव के साथ आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक सदस्यों की सहभागिता रही।
MP Headlines | रतलाम जिला




