रतलाम। जिले में गत दिवस आलोट पटवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस संवेदनशील मामले में कलेक्टर मिशा सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए नायब तहसीलदार सविता राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित प्रकरणों की जांच में शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं सामने आई हैं। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के अनुसार, पटवारी की आत्महत्या के पीछे कार्यस्थल से जुड़े दबाव और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
निलंबन अवधि के दौरान सविता राठौर का मुख्यालय नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही या दुव्यर्वहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- रतलाम में आवारा कुत्तों का आतंक: तीन वर्षीय मासूम मनीषा की दर्दनाक मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- धामनोद के भूतेश्वर महादेव मंदिर में सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों का हुआ स्वागत-सम्मान
- आलोट में जन विश्वास शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मंच से मिला योजनाओं का लाभ
- मध्य प्रदेश की 22 नगर पालिकाओं और 39 नगर परिषदों में अनियमितताओं पर कार्रवाई, छह मामलों की लोकायुक्त जांच जारी
- मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: एटीएम सुरक्षाकर्मी से मारपीट, सड़क हादसे में युवक की मौत, अवैध शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए




