दिल्ली में राहुल गांधी व सांसदों एवं पक्षी सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में सैलाना में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

देर रात तक तहसील पर डटे रहे कार्यकर्ता

सैलाना। दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने तथा छात्रों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को रतलाम जिले सहित सैलाना में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस नेता हर्ष विजय गेहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित सांसदों की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर सरकार विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ किया गया लाठीचार्ज और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक प्रकरण ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, लेकिन दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों और उनकी आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। नेताओं का कहना था कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने बड़े घोटाले पर सरकार जवाबदेही तय करने से बच रही है।
जैसे ही राहुल गांधी की गिरफ्तारी की सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली, सैलाना में तत्काल विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, युवाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा छात्रों पर हुए कथित अत्याचार के विरोध में आवाज बुलंद की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक राहुल गांधी एवं अन्य विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध दर्ज नहीं हो जाता और छात्रों के साथ हुए घटनाक्रम पर सरकार जवाब नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। देर रात तक कांग्रेसजन तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर डटे रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते रहे।

धरना प्रदर्शन स्थल पर सैलाना तहसीलदार मनीष जैन एवं पुलिस प्रशासन सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश मैं स्टाफ के पहुंच गए थे। देर रात राहुल गांधी को हिरासत से रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से छोड़े गए। तद उपरांत तहसील कार्यालय से कांग्रेस का धरना प्रदर्शन रात्रि 10:15 बजे  किया गया समाप्त।

इस धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्र शेखर शर्मा युवा कांग्रेस के हनी गेहलोत,मंगलेश कसेरा,हेमंत कुमावत,शहर अध्यक्ष सुशील मांडोत,किशोर पाटीदार गोपाल काग
दिलीप डामोर,पीयूष चंडालिया, गिरधारी लाल पाटीदार,धर्मेंद्र डोसी,बाबू लाल चंडालिया,अनिल चंडालिया,सुनील चंडालिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp